उत्तराखंड: रुद्रपुर हजारों श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर : नोएडा में हुए श्रमिक आंदोलन की गूंज अब उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले तक दिखने लगी है। पंतनगर सिडकुल क्षेत्र में कई बड़ी कंपनियों के श्रमिक धरने पर बैठ गए हैं…जिससे औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मच गई है।

ए जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बडवे, अनसूया ऑटो प्रेस और बेला राइस जैसी कंपनियों के हजारों श्रमिक कंपनी परिसरों के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रमिकों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।श्रमिकों की सबसे बड़ी मांग वेतन वृद्धि को लेकर है। उनका कहना है कि वर्तमान में करीब 11,500 रुपये मासिक वेतन महंगाई के इस दौर में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 21,000 रुपये करने की मांग उठाई है। इसके अलावा श्रमिकों ने आने-जाने के लिए बेहतर परिवहन सुविधा की भी मांग की है।

बताया जा रहा है कि ए जाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में करीब 16 हजार श्रमिक कार्यरत हैं…जबकि अनसूया ऑटो प्रेस में करीब 1 हजार कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में एक साथ बड़ी संख्या में श्रमिकों के धरने पर बैठने से पूरे सिडकुल क्षेत्र की गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर हैं। कई थानों की पुलिस, पीएसी और खुफिया विभाग की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं…ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।वहीं श्रम विभाग भी सक्रिय हो गया है। श्रम निरीक्षक अरविंद सैनी ने मौके पर पहुंचकर श्रमिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता शुरू कर दी है। प्रशासन की कोशिश है कि बातचीत के जरिए जल्द समाधान निकाला जाए और स्थिति सामान्य बनी रहे।नोएडा में हाल ही में हुए श्रमिक आंदोलन के मद्देनजर यहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है…ताकि किसी भी तरह की स्थिति बिगड़ने से पहले उसे नियंत्रित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad