उत्तराखंड- (दुःखद खबर) अल्मोड़ा मासूम 7 साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला , दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश में लोग

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा:प्रदेश में अब आय दिन सड़क दुर्घटनाओं की जानकारी आम सी बात हो गई है लगभग हर रोज कहीं न कहीं से सड़क दुर्घटना की दुखद खबर सामने आ ही जाती है अब अल्मोड़ा में स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची को एक ट्रक चालक ने बुरी तरह कुचल दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। मामला लमगड़ा थाना के शहरफाटक क्षेत्र का है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। एक 7 वर्षीय बच्ची व उसका भाई स्कूल जा रहा था। इसी दौरान शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया।आज सुबह सोनी पुत्री (7) पुत्री हरीश निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। इस बीच शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीबी -2021 ने क्वेटा मसानखाल शहरफाटक निवासी सोनी पुत्री हरीश बजेठा को टक्कर मार दी।इस घटना के बाद वहां भयंकर तनाव हो गया। गुस्साएं लोगों ने ट्क में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक चालक को लोगों ने घेर लिया था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।एसओ लमगड़ा जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad