उत्तराखंड- (दुःखद खबर) रुद्रपुर में यहां गैस सिलेंडर फटा , 9 गंभीर, अन्य घरों में भी नुकसान

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर- रुद्रपुर में अचानक ट्रांजिट कैंप के कृष्णा कॉलोनी में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद एक बड़े ब्लास्ट के साथ गैस सिलेंडर फट गया इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल जिला चिकित्सालय में चल रहा है। सिलेंडर फटने का हादसा इतना बड़ा था कि जिस घर में सिलेंडर फटा उस घर के एक हिस्से की पूरी दीवाल ध्वस्त हो गई। यही उससे जुड़े हुए तीन-चार घर में भी नुकसान हो गए घटना की खबर मिलते ही विधायक शिव अरोरा मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पूरे घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और उसके पश्चात घायलों को जिला हॉस्पिटल में प्राथमिकता से उपचार दिए जाने के निर्देश दिए।इसके साथ ही पीड़ित परिवार जनों के लिए भोजन राशन और कपड़ों की व्यवस्था और रात्रि विश्राम की व्यवस्था करने को कहा साथ ही जिला प्रशासन को हादसे से पीड़ित परिवारों के नुकसान का जायजा लेकर परिवारों को आर्थिक सहायता के लिए शीघ्र रिपोर्ट बनाकर प्रस्तुत करने को भी निर्देश दिए हैं। वहीं इस घटना की खबर मिलते ही सांसद व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित लोगों की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad