उत्तराखंड-(दुःखद समाचार) यहां युवक कर रहा था सेना में भर्ती की तैयारी , अचानक ऐसे चला गया मौत के आगोश में

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- प्रदेश के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है, जहां सेना की तैयारी कर रहे एक युवक की बीते शुक्रवार को मैदान में व्यायाम करने के दौरान मृत्यु हो गई युवक की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि मैदान में एक्साइज के वक्त उसे हार्ट अटैक आया था जिससे उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक कासनी गांव निवासी पारस कसन्याल (18) पुत्र मनोज कसन्याल सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना अपने गांव कासनी से पांच किमी दौड़कर देव सिंह मैदान मेंआता था इस मैदान पर ही एक्सरसाइज किया करता था।शुक्रवार सुबह वह हर रोज की तरह दौड़ लगाकर मैदान पहुंचा और व्यायाम करने लगा। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। पारस के गिरते ही मैदान में व्यायाम कर रहे लोग उसे अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने उसे बचाने के लिए भरसक प्रयास किए लेकिन उसकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टर अमन आलम ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
Ad
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: नारी शक्ति उत्सव के रूप में बागनाथ मंदिर में भजन कीर्तन के साथ ही दुर्गा स्तुति, चंडी पाठ, रामचरितमानस व देवी गायन का आयोजन, देखिए विडियो भी
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments