उत्तराखंड: (शाबास)- कुशाग्र ने NDA परीक्षा में मारी बाजी, देश में मिला दूसरा स्थान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पहाड़ के युवा हर क्षेत्र में अपने पहाड़ के साथ साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। वर्तमान में खेल के मैदान से लेकर देश के उच्च पदों पर उत्तराखंड युवा अपनी छाप छोड़ रहे है। अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा में हल्द्वानी के कुशाग्र दुर्गापाल ने भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद कुशाग्र की परिजनों को लोग बधाइयां दे रहे हैं।बता दें कुशाग्र के पिता ललित मोहन दुर्गापाल एक व्यवसाई है, साथ ही उनकी मां ललिता दुर्गापाल ग्रहणी हैं। कुशाग्र की आठवीं तक शिक्षा हल्द्वानी में हुई, उसके बाद 9वीं से 12वीं तक शिक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में संपन्न हुई। इसी दौरान कुशाग्र द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा दी गई जिसमें उन्होंने ऑल इंडिया लेवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर हल्द्वानी ही नहीं उत्तराखंड का गौरव बड़ा है।