उत्तराखंड-(स्मैक तस्करी)बागेश्वर थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा स्मैक की तस्करी कर रहे 01 आरोपी को 36.05 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त क्रम में श्री बिपिन चन्द्र पंत, क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर के पर्यवेक्षण में दिनांक: 01-11- 2021 को थानाध्यक्ष श्री कैलाश सिंह बिष्ट थाना बैजनाथ के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग ड्यूटी के दौरान थाना गेट से करीब 30 मीटर आगे बागेश्वर की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति तपन राना पुत्र संतोष राना से पूछताछ/चैक किये जाने पर पुलिस टीम को तपन राना के कब्ज़े से 36.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया और उक्त के विरूद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 40/21 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे माननीय न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी का विवरणः-
1- तपन राना पुत्र श्री संतोष राना निवासी- शान्ति बिहार कालोनी, जगतपुर थाना- रूद्रपुर जिला- ऊधमसिंहनगर, हाल निवास- वार्ड न0- 03, अरविन्दनगर जिला- ऊधमसिंहनगर, उम्र- 35 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 निशा पाण्डे।
2- आरक्षी सुरेन्द्र कुमार।
3- आरक्षी नरेन्द्र कुमार।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
बागेश्वर।

https://youtu.be/llarAcPH7_E

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad