उत्तराखंड:यहां पिता की हत्या के आरोप में पुत्र-पुत्री व उनके दोस्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें

पिता के हत्यारोपी पुत्र-पुत्री व उनके दोस्त को लमगड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा: पूछताछ पर हत्या के सम्बन्ध में मृतक के पुत्र व पुत्रियो द्वारा बताया गया कि हमारे पिताजी ITBP से रिटायर आकर हमारे चाचा के परिवार के साथ गांव भांगादेवली लमगड़ा में रह रहे थे, हम लोग देहरादून में पढाई करते है, उनके पिता उनको पढाई व रहने खाने का कोई पैसा नही दे रहे थे। जिस कारण डिम्पल द्वारा अपने दोस्त हर्ष वर्द्धन को दिल्ली से बुलाया और उक्त चारों ने योजना बनाकर दिनांक 29.12.2023 को अपने पिता सुन्दर लाल की घर में हाथ बांधकर हत्या कर दी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- कु० डिम्पल पुत्री सुन्दर लाल उम्र 25 वर्ष
2- विधि विवादित नाबालिग किशोरी
3- रीतिक विश्वकर्मा पुत्र सुन्दर लाल उम्र 21 वर्ष निवासी गण ITBP कैम्पस सीमाद्वार थाना बसन्तपुर जिला देहरादून स्थायी पता ग्राम भांगादेवली थाना लमगडा जिला अल्मोडा
4- हर्ष वर्धन पुत्र प्रसादी लाल निवासी म0नं0 2117 गली नं0 16 संगमबिहार दिल्ली
बरामदगी-
दो डण्डे व एक दराती
पुलिस टीम-
1- SO दिनेश नाथ महन्त थाना लमगडा
2- उ0नि0 श्री सुनील कुमार
3- अपर उ0नि0 श्री विक्रम सिंह
4- हेड कानि0 श्री दीवान राम
5- हेड कानि0 श्री देवराज सिंह
6- कानि0 श्री अर्जुन लाल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad