उत्तराखंडः पहाड़ का बेटा शुभम भारतीय नौ सेना में बने लेफ्टिनेंट, परिजनों में खुशी का माहौल

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़:पहाड़ के युवा हर क्षेत्र में उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे है। किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा हो युवा अपनी धमक छोड़ रहे हैं,आज देश के कई प्रतिष्ठित पदों पर पहाड़ के युवाओं ने अपनी मेहनत और जज्बे के दम पर कब्जा जमाया है। खासकर सेना को लेकर देवभूमि के युवाओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला है। विगत कुछ सालों से पहाड़ के युवा लगातार भारतीय सेना को हिस्सा बने है। अब पिथौरागढ़ के शुभम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल हैै।
मूलरूप से पिथौरागढ़ के जाख पुरान निवासी और शुभम भट्ट वर्तमान में मुंबई के कोलाबा में रहते है। उनके पिता हरीश भट्ट भी भारतीय नौ सेना में कार्यरत है। जबकि माता मोहनी भट्ट गृहणी है। विगत दिनों केरल के एजीमाला में हुई पासिंग आउट परेड में शुभम भारतीय नौसेना का हिस्सा बने है। इस मौके पर उनके माता-पिता ने उनके कंधों में बैज लगाये। परिजनों ने बताया कि शुभम ने 12वीं तक की पढ़ाई केन्द्रीय विद्यालय मुंबई से की। जिसके बाद वह सेना की तैयारी में जुट गये। शुभम के चयन के बाद उनके मूल गांव जाख पुरान में खुशी का माहौल है।