उत्तराखंड-मुख्य सचिव सन्धु ने परिवहन विभाग की समीक्षा में डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के दिए निर्देश बिना टिकट यात्रा और डीजल चोरी पर लगाम लगाने की तैयारी

ख़बर शेयर करें

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने आज सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए विभाग को अपग्रेड करने के लिए अन्य प्रदेशों द्वारा अपनाए जा रही बेस्ट प्रेक्टिसिस का अध्ययन कर लागू करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने डग्गामारी को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में CNG एवं इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने पर फोकस किया जाए। बिना टिकट यात्रा और डीजल चोरी पर भी लगाम लगाए जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही मेंटीनेस के लिए वर्कशॉप के मॉर्डनाइजेशन पर फोकस किया जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad