उत्तराखंड-(खेल)देवभूमि की बेटी मानसी ने 37वी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए जीता स्वर्ण पदक

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड के लिए आज की सबसे शानदार खबर खेल में यह है कि 37 वी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली निवासी मानसी नेगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 किलोमीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीता है ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा है कि चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad