उत्तराखंड:NEET में पाई सफलता बागेश्वर के शशांक ने , किया प्रदेश का नाम रोशन
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/06/Screenshot_2023-06-14-13-48-58-74_439a3fec0400f8974d35eed09a31f914.jpg)
बागेश्वर: पहाड़ की प्रतिभावान युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। अब उत्तराखंड के बागेश्वर नंदी गांव के निवासी शशांक उपाध्याय ने NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।खास बात यह है कि शशांक अपने गांव से पहले एमबीबीएस डॉक्टर बनेंगे, इससे पहले शशांक उपाध्याय ने NEET 2022 में 558 अंक हासिल किए थे बावजूद इसके उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के बावजूद इस साल NEET परीक्षा में 651 अंक हासिल किये। शशांक के पिता उमाकांत उपाध्याय शिक्षक हैं जबकि माता गृहणी हैं। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। शशांक ने कहा कि कोई फर्क नहीं सब कुछ जीत लेने में,और अंत तक हिम्मत न हारने में, उन्होंने कहा कि शिक्षित परिवार होने की वजह से उन्हें पूरा मार्गदर्शन मिला। बेटे की सफलता और परिवार में खुशी का माहौल है।