उत्तराखंड- यहां हो गया विधायक सहित 80 पर मुकदमा दर्ज,ये रहा मामला

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों के आते ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लगी हुई है इस बीचआदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले लगातार आ रहे हैं अब पिथौरागढ़ से एक नया मामला सामने आया है जहां धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी सहित 80 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि 13 जनवरी को विधायक हरीश धामी ने 22 गांव के कार्यकर्ताओं के साथ मुनस्यारी में एक बैठक की थी शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने इस मामले की जांच कराई जांच सही पाए जाने पर विधायक हरीश धामी सहित 80 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है यह पिथौरागढ़ जिले में तीसरा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला है इससे पहले डीडीहाट में और थल क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad