उत्तराखंड: ड्रीम 11 में टीम बना पहाड़ के सुरजीत नेगी बने रातों रात करोड़ पति,जीते डेढ़ करोड़

ख़बर शेयर करें

ड्रीम-11 में लगातार पहाड़ से कई लोग करोड़ पति बन रहे है। इससे पहले भी आईपीएल 2023 के दौरान कई लोग उत्तराखंड से करोड़पति बन चुके है। अब पहाड़ के पूर्व सैनिक सुरजीत सिंह नेगी करोड़पति बने है। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गये टी-20 मैच में टीम बनाकर डेढ़ करोड़ रूपये जीते है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। और उनकों बधाई देने वालों का तांता लगा है।

सुरजीत नेगी वर्तमान में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सुरक्षाकर्मी के पद कार्यरत्त है। इससे पहले वह भारतीय सेना में थे। सुरजीत की जीत पर नन्दानगर के लोगों में खुशी का माहौल है। नेगी के गांव में उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं नेगी जिस नर्सिंग कॉलेज में काम करते हैं वहां भी उनके सहकर्मी लगातार उनके पास पहुंचकर उनको बधाई दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad