उत्तराखंड-यहां 3000 की रिश्वत लेते घूसखोर पेशकार पकड़ा गया,हुई गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-प्रदेश में बीते कुछ दिनों में घुसखोर कर्मियों के खिलाफ लगातार एक्सन देखने को मिल रहे है अब विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर से एक भ्रष्टाचारी अधिकारी को गिरफ्तार किया है विजिलेंस की टीम ने तीन हजार की रिश्वत के साथ चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद को खटीमा से गिरफ्तार किया है एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया की हल्द्वानी के विजिलेंस कार्यालय में आकर एक व्यक्ति नईम खान जो की खटीमा का रहने वाला है। उसके द्वारा या शिकायत की गई थी की उसने अपनी पत्नी के नाम से एक जमीन खटीमा में खरीदी थी।जिसकी दाखिल खारिज करने के एवज में चकबंदी अधिकारी के पेशकार आनंद चंद तीन हजार की रिश्वत मांग रहे थे जिसके बाद आज विजिलेंस की टीम ने शिकायत के बाद खटीमा में पेशकार को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया और पेशकार को तीन हजार की नगद रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad