उत्तराखंड – यहां कर दी पिटाई व्यापार मंडल अध्यक्ष की , मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

चम्पावत:शहर के नजदीकी गांव चौकी के कुछ लोगों ने चम्पावत व्यापार मंडल अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर जाकर पिटाई कर दी। हमले में व्यापार मंडल अध्यक्ष बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गुंडागर्दी करने वाले युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि चौकी गांव के आठ-दस लोगों ने बृहस्पतिवार शाम व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी के प्रतिष्ठान पर जाकर उनके साथ मारपीट कर दी। बुरी तरह चोटिल अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरोगा पिंकी धामी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad