उत्तराखंड:(तापमान) ऐसे हो रहा है प्रदेश में लगातार तापमान में इजाफा

ख़बर शेयर करें

देहरादून: देश भर में गर्मी सब के पसीने छुड़ाने पे लगी हुई है। संभवता हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी पिछले 15 दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही अगले 4 दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में दर्ज किया गया।

यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वही देहरादून अधिक तापमान के मामले में दूसरे नंबर पर रहा। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को राज्य के अधिकांश जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश से पहले तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अगले चार से पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। आपको बता दें नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में पिछले 7 दिनों के बढ़ती गर्मी के बीच यहां तापमान 7 डिग्री उछल गया। दिन के समय गर्म हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है।