उत्तराखंड- यहां भाजपा मंडल महामंत्री की गोली मारकर दर्दनाक हत्या, मचा गया हड़कंप

ख़बर शेयर करें

पंतनगर- उधम सिंह नगर जिले में भी लगातार अपराधिक वारदातें देखने को मिल रही हैं । ताजा मामला पंतनगर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी नंबर 3 का है जहा भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की को गोली मार दी, जिसके बाद संदीप कार्की को इलाज के लिए द मेडिसिटी अस्पताल लाया गया जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया।आपको बता दें कि शांतिपुरी में खनन के खेल को लेकर आपसी रंजिश रखी जाती है वही जानकारी के अनुसार खनन को लेकर ही भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की के बीच विवाद और ठना ठनी चल रही थी जिसके बाद आज सुबह संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस पूरे मामले में पंतनगर थाना पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल जारी है।वही मामले में जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। जल्द घटना को अंजाम देने वालो को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad