उत्तराखंड:-निर्वाचन आयोग मतदान मतगड़ाना मतगणना की तारीखों के एलान के साथ ही 24 घंटे के अंदर सरकारी संपत्ति से हटेंगे प्रचार सामग्री, नहीं रहेंगे नेताओं के पोस्टर पंपलेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान और मतगणना की तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में प्रशासन हरकत में आ गया है संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड प्रताप सिंह शाह द्वारा निर्देश के क्रम में यह कहा गया था कि चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के 24 घंटे के अंदर सरकारी संपत्तियां जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट, रेलवे ब्रिज, रोडवेज, सरकारी बस, विद्युत टेलीफोन पोल, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि सभी जगहों से राजनीतिक प्रचार सामग्री और पोस्टर पंपलेट बैनर झंडे हार्डिंग वॉल पेंटिंग और कट आउट तत्काल हटाए जाएं जिसको लेकर व्यापक रूप से अभियान भी शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad