उत्तराखंड:प्रदेश में आज साल के रिकार्ड सबसे अधिक 4482 केस आए सामने

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में अब कोरोना केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं मंगलवार को इस साल के राज्य में रिकार्ड कोरोना के 4482 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य भर में 6 लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में कुल 20620 कोरोनावायरस के एक्टिव मामले आ गए हैं। जबकि आज अट्ठारह सौ 65 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है आज सबसे ज्यादा मामले देहरादून में 1687 मामले आए हैं जबकि नैनीताल जिले में 644 और हरिद्वार जिले में 582 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोड़ा में 207 मामले जबकि चमोली में 202 मामले चंपावत जिले में 104 मामले और उधम सिंह नगर में भी 398 नए मामले सामने आए हैं। जबकि टिहरी में 157 मामले और बागेश्वर में 81 मामले पिथौरागढ़ में 30 मामले रुद्रप्रयाग में 75 मामले और उत्तरकाशी में 45 कोरोना केस सामने आए हैं,

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad