उत्तराखंड:राजनीति का भूचाल थमा,CM के साथ डिनर के बाद बोले हरक सिंह रावत

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड की राजनीति में जहां पहले पूर्व सीएम हरीश रावत के ट्वीट ने खलबली बचाई वही इसके बाद प्रदेश के मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट बैठक उठकर आने से भी भाजपा में भूचाल की स्थिति बन गई थी कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मंत्री पद से इस्तीफे की धमकी के बाद से डैमेज कंट्रोल में जुटी सरकार और भाजपा संगठन को आखिरकार 24 घंटे बाद हरक को मनाने में आंखीरकार सफलता मिल गई। पुष्कर सिंह धामी के साथ हरक सिंह रावत ने रात्रि भोजन किया अब भोजन की टेबल पर कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ा फैसला हो गया, जिसके तहत मेडिकल कॉलेज की प्रथम किस्त के रूप में 25 करोड़ रुपए जारी किए जाएंगे। हरक सिंह रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अपना छोटा भाई बताया और विशाल हृदय का व्यक्ति बताया ऐसे में लग रहा है कि बात बन गई है।वही हरक सिंह रावत ने वीडियो पर बात करते हुए यह भी बताया कि आखिरकार उनकी नाराजगी थी उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं भले ही कोटद्वार से चुनाव लडू या ना लडू लेकिन मेरी कोशिश थी कि कोटद्वार को महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलनी चाहिए, लेकिन जब इसको लेकर बात आगे नहीं बढ़ रही थी तो मेरी नाराजगी बढ़ गई, और मंत्री हरक सिंह रावत ने सीएम आवास से निकलने के बाद क्या कुछ कहा

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad