उत्तराखंड- यहां SSP ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को किया इसलिए सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर- एसओजी द्वारा कुछ दिन पूर्व जसपुर के पतरामपुर चौकी क्षेत्र के तीरथ नगर भोगपुर नंबर 3 में यूरिया से कच्ची शराब बनाने का भंडा फोड़ किया था। टीम द्वारा मौके से 180 लीटर शराब बरामद किया था। साथ ही 3 हजार लीटर लहन नष्ट किया था। अब एसएसपी मंजू नाथ टीसी द्वारा मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले में लापरवाही बरते वाले चौकी इंचार्ज पत रामपुर पूरन आग्री और सिपाही संजय कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने ने कहा की इस तरह के मामले में अगर कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad