उत्तराखंड- यहां काट ली किशोर ने दोनों हाथों की नसें, तड़प तड़प कर हुई मौत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- नशा ले गया एक और जान हल्द्वानी में एक किशोर ने नशे में अपने दोनों हाथों की नस काट दी जिसके बाद वह तड़पता रहा और उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई। दरअसल किशोर द्वारा परिजनों की गैरमौजूदगी में यह कदम उठाया था।
जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर निवासी अमीर अहमद मजदूरी का काम करता है उसके 6 बच्चे हैं जिनमें दो बेटियों का निकाह हो चुका है और 4 लड़के थे। उनके अनुसार शनिवार की शाम को पड़ोस में किसी के इंतकाल हो जाने के चलते परिवार के लोग वहां गए थे। केवल 15 वर्षीय बेटा फैसल उनका घर में अकेला था। जिसने परिवार वालों की गैर मौजूदगी के चलते अपने दोनों हाथों की नस ब्लेड से काट दी और नस काटने के बाद वह तड़पता रहा जैसे ही परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल फैसल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि फैजल नशे का आदी हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad