उत्तराखंड-यहां गजब की चाहत जिस युवक को कुंवारा समझ अपने पति को छोड़कर उससे शादी की,वह भी निकाला शादीशुदा फिर…?

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- आपने भी धोखाधड़ी के कई मामले देखे होंगे और सुने होंगे लेकिन ये मामला कुछ हटके है। इस पूरे मामले में नैनीताल की महिला ने एक शादीशुदा बैंक कर्मी पर अपनी शादी की बात छुपाकर उससे मेलजोल बढ़ाने और उसके पति से संबंध तुड़वाने के बाद मंदिर में शादी कर उसके साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया, युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की है, पीड़िता द्वारा आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कही गई है। जानकारी के अनुसार नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने डीआईजी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कहा है कि मल्लीताल स्थित एक युवक जो बैंक में काम करता है, खुद को कुंवारा बताकर महिला से मेलजोल बढ़ाने लगा।इस कारण महिला अपने पति से अलग हो गई, जिसके बाद युवक ने उसके साथ मंदिर में शादी की लेकिन उसे अपने घर लेकर नहीं गया और शादी के नाम पर उसका शारीरिक शोषण करता रहा, जब उसने घर ले जाने की बात युवक से की तो उसे पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है, ऐसे में महिला ने युवक पर धोखाधड़ी, जबरन शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस महिला की शिकायत के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad