उत्तराखंड-अपने घर से ड्यूटी में गया युवक लेकिन शाम के वक्त पेड़ में लटकी मिली लाश

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर पूरे जिले में अपराधों में लगातार इजाफा जारी है। लगातार हत्याओं और आत्महत्याओं से जिले में सनसनी फैली है। एक ओर मामला सामने आया है ।अब ड्यूटी में गया एक कर्मचारी पेड़ पर लटकता मिला। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के जगतपुरा निवासी 40 वर्षीय अली हसन सिडकुल के एक कंपनी में काम करता था। बुधवार सुबह वह ड्यूटी के लिए गया था। लेकिन देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जिसके बाद गुरुवार को परिजनों ने पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी।देर शाम सिडकुल स्थित पानी की टंकी के पास पेड़ पर लटकती युवक की लाश मिली। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त अली हसन के रूप में की। इसके बाद में पुलिस ने अली हसन के के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad