उत्तराखंड – नाबालिग से यहां दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

देहरादून- नाबालिग किशोरी से दोस्ती के बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी, नाबालिग को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल तक ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान उसने पीड़िता को अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एसओ रायपुर कुंदनराम ने रविवार को बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कुछ दिनों से परेशान थी। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि बिलाल पुत्र कासिम मूल निवासी नगीना, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश), अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। बेटी ने बताया कि आरोपी दून में जैन प्लॉट, वाणी विहार में रहता है। उसने तीन साल पहले लड़की से दोस्ती की। इसके बाद उसने बेटी से दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad