उत्तराखंड- यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आया मामला सामने

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में बीते लंबे समय से अपराध के मामलों में निरंतर इजाफा देखने को मिल रहा है उसपर भी महिला अपराध ,बालिकाओं में अपराध के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। अब उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में भी एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें एक युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला है युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक किच्छा निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि इंटरनेट पर उसे बीते नवंबर महीने में एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी जिसे एक्सेप्ट कर उसने महिला से दोस्ती कर ली, फिर उसकी नौकरी लगाने की बात कहकर महिला ने उसे भरोसा दिया और फिर सानू गोस्वामी पुत्र सुरेश पुरी निवासी गांव छिनकी थाना किच्छा से मिलने के लिए कहा।युवती ने बताया है कि उसने झांसे में आकर सानू के मोबाइल नंबर पर संपर्क करके उससे मिलने चली गई और नौकरी की आस में कई बार उसने सानू से मुलाकात की। अप्रैल 2021 में सानू उसके घर पर आया और घर में अकेले होने का लाभ उठाते हुए सानू युवती के लिए कोल्ड ड्रिंक और खाने का सामान लेकर आया। जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाया। और वह अर्थ मूर्छित हो गई जिसके बाद सानू द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया यही नहीं अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाई।तहरीर के आधार पर युवती के होश में आने के बाद उसने दुष्कर्म का वीडियो दिखा कर युवती को धमकाया। वह उसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण भी करते रहा। जब युवती ने उससे किसी तरह दूर होने का मन बना कर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी, तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। लेकिन बाद में उससे शादी करने को भी मना कर दिया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad