उत्तराखंड:यहां इस युवक ने अपने परिवार के पांच सदस्यों को उतारा मौत के घाट, गला काट कर‌ की हत्या,हो गया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

देहरादून : रानीपोखरी में एक युवक ने अपने परिवार के 5 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक ने पूजा पाठ करने‌ के बाद मां पत्नी और बच्चों की‌ गला रेत कर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक हत्या का मामला सामने‌ आया है। यहां युवक महेश तिवारी‌ ने पूजा पाठ करने‌ के बाद‌ अपनी मां, पत्‍नी और तीन बच्‍चों को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया।रानी पोखरी एसओ शिशुपाल राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर और एसपी देहात कमलेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।इस दर्दनाक हत्या की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad