उत्तराखंड:यहां के इस युवा ने यूपीएससी में की 20 वी रेंक हासिल जानिए हौसलों की सफल कहानी

ख़बर शेयर करें

काशीपुर- उत्तराखंड के युवाओं ने इस बार भी सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश का डंका बजाया है कुमाऊं केअर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए 20 वां स्थान हासिल किया है।जसपुर के मोहल्ला चमन बाग कॉलोनी के रहने वाले बलकरण सिंह जसपुर के सूतमिल में प्राइमरी विद्यालय में हेडमास्टर हैं। उनकी पत्नी अनीता चौहान जीजीआईसी जसपुर में अंग्रेजी की अध्यापिका हैं। उनकी छोटे बेटे अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 20वां स्थान हासिल किया है। अर्पित चौहान ने अपने तीसरे प्रयास में ये सफलता हासिल की है।सफलता पर माता पिता के साथ क्षेत्र के अन्य लोगों ने अर्पित को शुभकामनाएं दी। अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में पहला प्रयास 2019 में किया था, तब वह पंतनगर में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। उसके बाद उन्होंने दूसरा प्रयास 2020 में किया। उस वक्त उन्होंने देश में 297वां स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2021 में उन्होंने तीसरा प्रयास किया। जिसमें इस बार उन्होंने 20वां स्थान हासिल किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad