उत्तराखंड: आज मिलेगा प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार,इन 35 को आंगनबाड़ी सम्मान

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की 13 महिलाओं और किशोरियों को आज प्रदेश स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन आज आईआरडीटी सभागार में होगा।

राज्य में तीलू रौतेली पुरस्कार महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं और किशोरियों को इस सम्मान से नवाजा जाता है इस वर्ष भी हर जिले से एक महिला या किशोरी को इस पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इसमें दिव्यांग खिलाड़ी मोहिनी कोरंगा और नीलिमा राय जैसी कई अग्रणी उम्मीदवारों को भी सम्मिलित किया गया है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा जिले से चंद्रा देवी, उमा आर्य, पुष्पा और शीला देवी का चयन किया गया है। वही बागेश्वर जिले से जानकी देवी, लीलावती देवी, अनीता नेगी, शशि कला, चंपावत जिले से उर्मिला बिष्ट, देहरादून से शहनाज, सारो देवी, हरिद्वार से यशोदा शर्मा, शशि, रूबी, रुकय्या का चयन किया गया है।
नैनीताल जिले से धनी मेवाड़ी, तारा भट्ट, नीतू पौड़ी जिले से संगीता, सावित्री, विमला, सुनीता व ज्योति, पिथौरागढ़ जिले से नीमा, शिवांगी देवी, हन्सा कन्याल, रुद्रप्रयाग जिले से राजेश्वरी देवी, टिहरी जिले से पूजा चमोली, पदमा उनियाल, राजमती नेगी, उधम सिंह नगर जिले से रंजू, राधा चंद एवं उत्तरकाशी जिले से राजवती देवी को पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस समारोह के दौरान विभाग की ओर से एक अन्य व्यक्ति का नाम भी घोषित किया जाएगा। तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों का नाम अभी घोषित होने थे