उत्तराखंडः-छूटी सिडकुल से नौकरी तो बाइक चोरी कर दी शुरू , 21 बाइकों के साथ जीजा-साले समेत चार धरे

ख़बर शेयर करें

चोरी की घटनाएं भी एक के बाद एक सामने आ रही है ।जब चोरी के गैंगों में रिश्तेदार भी साथ हो जाय तो मामला और गजब हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र का है। जहां बाइक चोरों ने पुलिस को परेशान कर दिया। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओ के खुलासे के लिए पुलिस के साथ एक ऐसा गिरोह लगा जिसमें जीजा-साले भी शामिल थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सिडकुल, रानीपुर, बहादराबाद व अन्य क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 21 बाइक बरामद की गई हैं। गैंग के मास्टरमाइंड व साथी के अलावा नंबर प्लेट बदलकर बाइकों की खरीद-फरोख्त करते थे। एसएसपी अजय सिंह ने बहादराबाद थाने में चोरी की 12 घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।एसएसपी ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर पुलिस टीमें गठित की गई हैं। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मुखबिरों से मदद ली। जिसमें चार लोगों को दबोचा गया। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम मुकुल कुमार निवासी भैंसवाल रोड नूरवाला जिला पानीपत हरियाणा व संजू कुमार निवासी पुराना धामपुर हुसैनपुर जिला बिजनौर, आसिफ निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी व आस मोहम्मद निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद बहादराबाद बताये।एसएसपी ने बताया कि मुकुल गैंग का मास्टरमाइंड है, वह संजू के साथ मिलकर बाइकें चोरी करता था। जबकि, आसिफ व आस मोहम्मद जीजा-साले हैं, वह स्थानीय होने का फायदा उठाकर पहले रेकी करते थे और चोरी की बाइकों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें बेचने में सहयोग करते थे। पानीपत निवासी मुकुल सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। कुछ महीने पहले उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद वह संजू के साथ मिलकर बाइक चोरी करने लगा। आसिफ भी मुकुल के साथ फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बाइकें बेचने के लिए आसिफ व उसके जीजा आस मोहम्मद को भी अपने गैंग में शामिल कर लिया। मुकुल और संजू सिडकुल क्षेत्र की महादेवपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते आ रहे थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad