उत्तराखंड-दुखद यहां बड़ी वारदात, महिला की मौत,धारदार हथियार के भी निशान

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र से एक बड़ी सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई महिला के गले में चाकू के गहरे जख्म है पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है । शुरुआती जांच में पति-पत्नी में मनमुटाव की बात सामने आयी है। पति एक दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था। मामले में पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार खटीमा निवासी मोहम्मद अहमद का परिवार ढाई साल पहले किच्छा के सिरौली में बस गया था। अहमद के बेटे अबरार की शादी 19 दिसंबर 2021 को बरेली के बिहारीपुर देवरनिया निवासी नबी अहमद की बेटी नेहा बी (20) से हुयी थी। अबरार टेलरिंग का काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनो में मनमुटाव हो गया।इसके चलते करीब एक महीने पहले नेहा भी अपने मायके चली गयी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को ही अबरार ससुराल से नेहा बी को वापस सिरौली लेकर आया था। शाम को अबरार के पिता मोहम्मद अहमद, मां शमीम और छोटा भाई जीशान एक शादी में शामिल होने के लिये बहेड़ी चले गये। घर पर अबरार और नेहा बी ही थे।देर रात पुलभट्टा पुलिस को अबरार ने फोन कर नेहा बी की मौत की जानकारी दी। उसका कहना था कि उसकी पत्नी ने खुद के गले पर चाकू से वार किये हैं। सूचना पर थाना प्रभारी विद्यादत्त जोशी मौके पर पहुंच गये। एसओ जोशी के अनुसार मौके पर मिले शव के गले पर धारदार हथियार का गहरा जख्म था।आशंका है कि नेहा बी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गयी है। बताया कि अबरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। वहीं, देर शाम बहेड़ी से लौटे ससुरालियों से भी पूछताछ की जा रही है। उधर, मायके से भी परिजन किच्छा पहुंचे और देर शाम पुलिस ने मृतक नेहा बी के पिता नबी अहमद पुत्र अब्दुल करीम निवासी बिहारीपुर इस्तिमरार थाना देवरनिया जनपद बरेली की तहरीर पर दामाद अबरार अहमद, ससुर मोहम्मद अहमद, सास गुड़िया सहित मौलाना शफिक, अजाउल पुत्र शफीक अहमद व एहसान के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। नबी अहमद ने दहेज में दो लाख रुपये व एक स्विफ्ट कार दहेज में देने का आरोप लगाया है।

Ad
Ad Ad Ad