उत्तराखंड- यहां पुलिस और पीएसी पर पथराव, महिला समेत दो जवान घायल, भारी फोर्स तैनात

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा सरपुडा गांव में होलिका दहन को लेकर बवाल हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर समझाने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वही घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।दरअसल उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस गांव में होलिका दहन होना था, लेकिन होलिका दहन नहीं हो सका गांव में चल रहे पूर्व के भूमि विवाद ने यहां पर बड़ा रूप ले लिया। जैसे ही बवाल बड़ा तो मौके पर पुलिस और पीएसी के जवानों को बुला लिया गया। जिसके बाद करीब दिन में 12:30 बजे होलिका दहन कराया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो अराजक तत्वों ने ईट पत्थर से पुलिस के ऊपर भी पथराव कर दिया।इस दौरान पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए इसके अलावा 31 वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सर पर भी गहरी चोट आई हैं, उन्हें एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया है पथराव में एसआई कैलाशदेव और चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल आसपास के थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। करीब एक दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad