उत्तराखंड : यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की गई जान

ख़बर शेयर करें

बाजपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे घर से दोनों भाई बाइक पर सवार होकर फातिहा में शामिल होने जा रहे थे।बाइक पर लटके बैग में फल सहित अन्य सामान भी था लेकिन दोनों को नहीं मालूम था कि रास्ते में अनहोनी उनका इंतजार कर रही है। दो भाइयों की मौत से पूरे गांव में मातम छाया है।
बृहस्पतिवार शाम गांव में दो भाइयों के एक साथ उठे दो जनाजे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इलियास राजमिस्त्री का कार्य करता था। उसकी दो साल की एक बेटी है जबकि फरीद अहमद की अभी शादी नहीं हुई थी। वह सैलून का कार्य करता था।मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। अब तीन भाई और तीन बहन बची हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। लोगों का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने हेलमेट भी लगा रखा था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad