उत्तराखंड:यहां मुसीबत बनीआफ़त की बारिश मकान के मलबे में दबकर‌ दो महिलाओं व एक‌ बच्चे की मौत

ख़बर शेयर करें

देहरादून:प्रदेश में बीते रोज से कई जगह लगातार आफत की बारिश जारी रही वहीं देर रात से भारी बारिश के कारण देहरादून के राजपुर के काँठबंगला में मकान के मलबे में दब कर दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई।आज सुबह जैसे ही हादसे की सूचना मिली रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच तेजी से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। क़ृषि मंत्री गणेश जोशी भी आज के अपने समस्त कार्यक्रम रद्द कर प्रभावित क्षेत्र में पहुंच राहत कार्य में जुट गए ।आज प्रातः जनपद नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा सूचित कराया गया है कि काठ बंगला राजपुर रोड के पास दो महिला व एक बच्चे के मकान में दबे होने की सूचना है। मौके पर SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से निरीक्षक अनिरुद्ध भंडारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad