उत्तराखंड- यहां भीड़ भरी बाजार में यूपी रोडवेज बस के हो गए ब्रेक फेल

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर के बीच बाजार में उस अफरातफरी मच गई, जब मंगल पड़ाव में शहर के बीचो बीच यूपी रोडवेज की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। होली के चलते बाजार में भीड़ भाड़ के समय अचानक बस के ब्रेक फेल हो जाने से अफरा-तफरी मच गई।बस ने इस दौरान दो कारों को टक्कर मार दी, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। बस के ब्रेक फेल होने की वजह से नैनीताल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात सुचारू करवाया। करीब आधे घंटे से अधिक रूट डायवर्ट कर किसी तरह जाम खुलवाया गया, होली के त्यौहार के मद्देनजर लगी भीड़ में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad