उत्तराखंड-अपडेट पुलिस के 1541 पदों पर भर्ती को लेकर , फंसा AGE का पेंच

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के युवाओं को करना पढ़ सकता है थोड़ा सा करना पढ़ सकता इंतजार कि 7 साल बाद आई भर्ती में एक बार फिर आयु सीमा को लेकर नया पेंच खड़ा हुआ है। ऐसे में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने से पहले शासन से आयु सीमा को लेकर दिशा-निर्देश मांगे हैं। लिहाजा इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने 28 सितंबर को 1541 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया था इस बीच पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे बेरोजगारों का कहना था कि आयु सीमा 22 की जगह 28 की जाए क्योंकि बेरोजगारों का तर्क था कि पुलिस भर्ती के लिए 7 साल युवाओं ने इंतजार किया है इस संबंध में देवभूमि बेरोजगार मंच ने कोर्ट में याचिका भी दायर की थी हालांकि उनकी याचिका खारिज कर दी गई है लेकिन विवादों की आशंका को देखते हुए आयोग ने इस पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है लिहाजा भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में अभी थोड़ा और समय लग सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad