उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) इन इलाकों में वर्षा और बर्फ़बारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मौसम विभाग ने अगले 8 नवंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य में 2 दिनों तक बरसात होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आगामी छह नवंबर से 7 नवंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात तथा बर्फबारी होने की संभावना है।तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना व्यक्त करते हुए 8 नवंबर को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में हिमपात होने से ठंड और बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad