उत्तराखंड- (मौसम अलर्ट)- प्रदेश के इन पहाड़ी जनपदों में रहेगा जारी बारिश का दौर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- प्रदेश में पिछले सप्ताह से मौसम पल पल करवट बदल रहा है और मानसून से पहले ही बदल जमकर बरसे भी हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश का क्रम अभी चलता रहेगा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है, यही नहीं 26, 27 ,28 और 29 मई को मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है फिलहाल चार धाम समेत प्रदेश में मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है लेकिन पर्वतीय जिलों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मौसम ठंडा बना रहने का अनुमान है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में मई में अभी तक एक 88.9 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 28 मई से राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने का अनुमान जताया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad