उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट): प्रदेश के इन जिलों में आज भारी वर्षा का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश में कई इलाकों में भारी वर्षा की जानकारी सामने आ रही हैं। मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जनपदों में आज भी भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।29 अगस्त को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही देहरादून टिहरी पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के जनपदों में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने आज सुबह 6:00 बजे जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून टिहरी नैनीताल चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है और सचेत रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने इस दौरान नदी नालों के किनारे लोगों को सतर्क रहने , संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन , चट्टान गिरने तथा सड़क बाधित होने की संभावना व्यक्त की है पहाड़ी क्षेत्रों में नदी नालों के जल स्तर में वृद्धि तथा निचले इलाकों में जलभराव की संभावना भी जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad