उत्तराखंड : (मौसम) इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

जनवरी के महीने मौसम में बदलाव जारी है। सूबे में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड का मौसम बीते कुछ दिनों से शुष्क बना हुआ था, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज मंगलवार को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, और पाले के कारण ठंड बढ़ने का भी अनुमान है। इससे प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी और ठिठुरन का सामना लोगों को करना पड़ेगा। आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना भी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad