उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट)देखिए उत्तराखंड की मौसम अपडेट कब तक की है उम्मीद मानसून विदा होने की

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में पिछले 5 दिनों से लगातार हो रही वर्षा से प्रदेश में आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है पर्वतीय जिले हो या मैदानी जिले बरसात में हर जगह अपना कहर दिखाया है। मानसून सीजन खत्म होने अंतिम चरण में हुई इस बरसात में भूस्खलन से जहां पहाड़ों में सड़कें बर्बाद कर दी तो वहीं मैदानी व पहाड़ी इलाकों में किसानों की खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है पहाड़ी इलाकों में भी कृषि और बागवानी पर बुरा प्रभाव पड़ा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक माना जा रहा है कि 13 अक्टूबर से मानसून की विदाई के आसार हैं।मौसम विभाग के जनपद स्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक राज्य में येलो अलर्ट है यानी कि कुमाऊं और गढ़वाल के जिलों में आंशिक बरसात के आसार हैं हालांकि मंगलवार को मौसम साफ नजर आ रहा है लेकिन आसमान में बादल और कहीं-कहीं बौछारें हो सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad