उत्तराखंड :(मौसम अलर्ट) सूबे के कई जिलों में आज भी भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी, चम्पावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। साथ ही सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। प्रदेश में 29 जून तक तेज बारिश होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad