उत्तराखंड:(मौसम अलर्ट) कुमाऊं में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी

ख़बर शेयर करें

देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कई जिलों में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है। विभाग ने पांच जुलाई तक कुमाऊं मंडल के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। गढ़वाल मंडल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश हुई।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश और अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उधर, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad