उत्तराखंड:(मौसम अलर्ट) पहाड़ से मैदान तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मानसून सीजन में वर्षा का दौर जारी है आज पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी भारी बारिश की संभावना जताई गई है प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के सभी जनपदों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश और कुछ स्थानों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान आम जन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार 17 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका बनी है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, मंगलवार के लिए भी पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य सभी जिलों में 18 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट है।इस मानसून सीजन में भी वर्षा के चलते ग्रामीण सड़कों पर सबसे अधिक मार पड़ रही है। बीते दिन बंद 306 ग्रामीण (सिविल और पीएमजीएसवाई) सड़कों में से मात्र 47 ही खुल पाईं। इस तरह से 259 सड़कें अब भी बंद हैं। जबकि 17 राज्य मार्गों सहित प्रदेश में कुल 286 सड़कों को खुलने का इंतजार है।

बीते 24 घंटे में कुल 72 सड़कें बंद हुई हैं, जबकि 263 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं। कुल 335 बंद सड़कों में से रविवार को मात्र 49 सड़कों को खोला जा सका। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड में हैं और सड़कों को खोलने के लिए पर्याप्त जेसीबी की तैनाती भी की गई हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad