उत्तराखंड- (मौसम अलर्ट)- प्रदेश में आज इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आसमान से आफत बनकर गिर रही बरसात भारी जानमाल का नुकसान करने में लगी है यही वजह है कि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का का पूर्वानुमान जताया गया है, मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून और रुद्रप्रयाग में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और रुक रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी और अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad