उत्तराखंड – (मौसम अलर्ट) राज्य में यहां वर्षा की संभावना, जानिए 15 अगस्त तक मौसम का अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य में अगले चार दिन यानी 15 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुछ पर्वतीय जनपदों में भारी बारिश की आशंका है वही राज्य के अन्य पर्वतीय व मैदानी जनपदों में 15 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।वहीं 13 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्र के अनेकों स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।14 अगस्त को मौसम विभाग ने राज्य के 3 जनपदों उत्तरकाशी चमोली तथा बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है तथा शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।वही 15 अगस्त को पर्वतीय क्षेत्रों के अनेकों स्थान एवं मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ होने की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कें राजमार्ग को क्षति पहुंच सकती है साथ ही पहाड़ी क्षेत्र में नालों और नदियों का जल स्तर में एकाएक वृद्धि हो सकती है उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad