उत्तराखंड -(मौसम) बदलेगा मौसम का मिजाज 28 जनवरी से

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। सुबह-शाम के साथ ही रात को कोहरा छाने से गलन वाली ठंड पड़ेगी। जनवरी में अब तक ऊंचाई वाले इलाकों में एक-दो दिन छोड़ विंटर बारिश नहीं हुई। जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले अधिक ठंड पड़ रही है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 25 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। 28 जनवरी के बाद मौसम में बदलवा होने से बारिश की संभावना है। बारिश होने के बाद ही सूखी और गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad