उत्तराखंड:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना है।बेरीनाग, चोपता, ऊखीमठ, गोपेश्वर, थलीसैंण, केदारनाथ, कोटद्वार, मुनस्यारी, डीडीहाट और रानीखेत समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। केदारनाथ यात्रा मार्ग, ट्रांजिट कैंपों और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

प्रशासन के अनुसार केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Ad
Ad Ad