उत्तराखंड-(मौसम) राज्य के इन 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट , उत्तराखंड में हो सकती है इस तारीख तक मानसून की दस्तक

ख़बर शेयर करें

देहरादून:प्रदेश के 6 जनपदों में आज तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग,चमोली, उत्तरकाशी,पिथौरागढ़, बागेश्वर, और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। उधर अगले सप्ताह 20 से 25 जून के बीच प्रदेश में मानसून दस्तक हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad