उत्तराखंड :(मौसम) मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, ऐसे बदलेगा मौसम

ख़बर शेयर करें

मौसम विज्ञान केंद्र पंतनगर के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 19 जून से मौसम में आंशिक बदलाव दिखने लगेगा उन्होंने बताया 19 जून को पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है और 20 जून तक राज्य के अधिकांश जनपदों को बारिश कवर कर लेगी।मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि राज्य के अधिकांश जनपदों में 22 जून तक आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया 20-21 जून को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं कहीं झोंकेदार हवाओं के साथ बौछार पड़ सकती है। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में कमी आने से लोगों को राहत मिलेगी।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अब तक केरल और इससे सटे दक्षिण भारतीय राज्यों को कवर करने के बाद ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में मानसून का इंतजार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है वहीं 25 जून के बाद यूपी और उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad